कड़ियाँ

» मुखपृष्ठ
» पुस्तकें
» योगदान
» टी डी आई एल
» प्रश्नोत्तरी
» चित्रावली
» संपर्क करें
» हमें जानें
» सुझाव
» डाउनलोड

प्रगत संगणन विकास केन्द्र(सी-डॅक नौएडा) पूर्वत: ई आर डी सी आई नौएडा की स्थापना इलेक्ट्रॉनिकी के क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान तथा इलेक्ट्रॉनिकी उद्योग में प्रयोग होने वाले उपकरणों और सिस्टम के आधुनिकतम विकास के उद्देश्य से की गई है| यह इकाई अनुसंधान भवन, संस्थानिक क्षेत्र सेक्टर-62 नौएडा में स्थित है| स्वयं को उत्कृष्टता के केन्द्र के रूप में स्थापित कर यह उत्तर प्रदेश तथा निकटवर्ती राज्यों में औद्योगिक संस्थानों की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है|

सी-डॅक, नोएडा इलेक्ट्रॉनिकी उद्योगों के विकास की गति को तेज करने के लिए बड़े पैमाने पर अनुप्रयोगों के विशिष्ट क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास कार्य करती है| यह इकाई अद्यतन तकनीकी जानकारी की उत्पादन योग्य, विपणन योग्य एवं क्षेत्रों में अनुरक्षण योग्य उत्पादों और प्रणालियों का विकास कर रही है जिनकी प्रौद्योगिकी सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की विभिन्न एजेंसियों को हस्तांतरित की जा रही है। यह इकाई भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विकास के प्रयासों के अनुरूप अनुसंसाधन परामर्श समिति के दिशा निर्देश और पर्यवेक्षण में विभिन्न महत्वपूर्ण सक्षमता विकास परियोजनाएं समयबद्ध एवं मिशन उन्मुखी तरीके से शुरू करती है|


इस इकाई के मुख्य कार्य क्षेत्र हैं :-

• एम्बेडेड सिस्टमों (सन्निहित प्रणालियों) का परिरूपण एवं विकास
• कंप्यूटर संचार
• प्राकृत भाषा संसाधन (एन एल पी)
• प्रणाली इंजीनियरी एवं परामर्श सेवाएँ
• हाई-टेक क्षेत्रों में मानव संसाधन विकास

प्राकृत भाषा संसाधन के क्षेत्र से संबद्ध सॉफ्टवेयर का विकास इस इकाई का मुख्य ध्येय है| प्राकृत भाषा संसाधन प्रयोगशाला कंप्यूटर पर हिंदी के विकास एवं प्रचार की दिशा में उच्चस्तरीय अनुसंधान कर रही है|


IE 6.0 और उससे ऊपर के ब्राउज़र पर बेहतर प्रदर्शित

© सी-डॅक नौएडा (सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार) सर्वाधिकार सुरक्षित